भारत में टैलेंट की कोई कमी नही है। शायद इसी वजह से हमारे देश को इनक्रेडिबल भी कहा जाता है। आपको हर गली और मोहल्ले में टैलेंट जरूर दिख जाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसका जीता जागता सबूत हमारे सामने है। मुंबई से एक बच्चे का वीडियो सामने आया है, यह बच्चा मोर पंख बेचता है। अब आप सोच रहे होगें कि इसमे क्या टैलेंट हुआ भला। लेकिन बच्चे के मोर पंख पर ना जांए। साहब मोर पंख बेचने के टैलेंट को देखिए। ये बच्चा दुनिया की ज्यादातर भाषाओं को बोल सकता है। जो वाकई में चोका देने वाला टैलेंट है।
रवि कुमार चिखलिया मुंबई के हैंगिंग गार्डन में अपनी दादी के साथ मोर पंख बेचता है। लेकिन रवि का मोर पंख बेचने का तरिका दूसरों से जुदा है।
दरअसल रवि दुनिया की लगभग 10 अलग-अलग भाषाओं को बोल कर मोर पंख को बेचता है, जो वाकई हैरान करने वाली बात है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हक्का बक्का करके रख दिया है। यूजर्स इस बात से हैरान है कि एक सड़क पर सामान बेचने वाला बच्चा बिना किसी ट्रेनिंग के 10 विदेशी भाषाएं कैसे बोल पा रहा है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी रवि के इस हुनर को देखकर हैरत में पड़ गए और उन्होनें अपने ट्टिटर अकाउंट पर रवि का वीडियो शेयर किया। साथ ही रवि के हुनर की तारिफ भी की। अब तक लाखों लोग अमिताभ बच्चन के ट्टीट पर अपनी प्रतिक्रियाए दे चुके हैं । आपको बता दें कि रवि कुमार का ये वीडियो 2017 में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। तब रवि महज 15 साल का था।
pretty amazing https://t.co/Q1TiMe2gpV
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 8, 2019
गौर करने वाली बात ये है कि सड़क पर बाल मजदूरी करने वाले रवि ने ये सभी भाषाएं आखिर सीखी कहां से। जानकारों की माने तो रवि ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वो टूरिस्ट्स को सुनकर ये भाषाए सीखा है। साथ ही कुछ लोगों की मदद से आज रवि दुनिया की 10 भाषाओं में अपने मोर पंख बेचने का धंधा कर रहा है। आज रवि 23 साल को गया है अब वो मोर पंख नही बेचता बल्कि काम करता है। रवि मुंबई में आए टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बंद चुका है यहां आए ज्यादातर टुरिस्ट्स रवि के इस हुनर को देखने आते है और उसका वीडियो भी बनाते है।