क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें हर पल हैरत और रोमांच बना रहता है। कब क्या होगा, कोई कह नहीं सकता। लिहाज़ा दुनिया भर में इसके दीवाने भरे पड़े हैं। आए दिन इस खेल में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। ऐसा ही कुछ गज़ब कर दिखाया है ऑस्ट्रेलिया के इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने।
सिडनी के ओलिवर डेविस ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 नेशनल चैम्पियनशिप में न्यू साउथ वेल्स मेट्रो के ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर सबको हैरत में डाल दिया।
डेविस नार्थन टेरिटरी के खिलाफ़ खेल रहे थे और उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। डेविस ने न केवल एक ओवर में 6 छक्के लगाए, बल्कि 17 छक्कों की मदद से दोहरा शतक लगाने में भी कामयाबी हासिल की। चूंकि ये कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं था और इसीलिए 16 छक्कों का रिकॉर्ड बरकरार रहा। अंतर्राष्ट्रीय खेल में 16 छक्कों का रिकॉर्ड तीन बल्लेबाज़ों रोहित शर्मा, क्रिस गेल और एबी. डिविलियर्स के नाम दर्ज है।
डेविस ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। जानकारी हो एडिलेड में खेलते हुए 50 ओवर के मैच में डेविस ने जेक जेम्स की गेंद पर छह छक्के जड़ दिए। खास बात ये है ये छक्के उन्होंने लेग साइड में ही लगाए। इसके साथ ही डेविस ने महज़ 115 गेंदों में 207 रन बनाकर कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
Ball 1: Slog-swept for 6
Ball 2: Slog-swept for 6
Ball 3: Slog-swept for 6
Ball 4: Slog-swept for 6
Ball 5: Slog-swept for 6
Ball 6: Slog-swept for 6Six balls in an over slog-swept for sixes 😲 https://t.co/uvh9ND4O9H pic.twitter.com/K5NtaCQmdP
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 3, 2018
जबरदस्त प्रदर्शन के बाद सबकी निगाहें डेविस पर लगी हुई हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ डेविस शॉन मार्श को अपना आदर्श बताते हैं। बताते चलें अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर गैरफ़ील्ड सोबर्स, हर्शल गिब्स और युवराज सिंह एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं, तो वहीं रवि शास्त्री ने ये कारनामा फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में किया था।