अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुई-धागा के प्रमोशन में बिज़ी है। फिल्म में अनुष्का का अति साधारण लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। अनुष्का के लुक का सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक भी उड़ाया जा रहा, लेकिन इस तरह से फिल्म की पब्लिसिटी भी हो रही है। अनुष्का फिल्म में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें अपनी सेहत की भी परवाह नहीं है, अनुष्का को इन दिनों दर्द से गुज़रना पड़ रहा है और डॉक्टरों के कहने के बावजूद वो आराम की बजाय काम कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा को है बल्जिंग डिस्क।
दरअसल, अनुष्का को बल्जिंग डिस्क की समस्या है और इस वजह से उन्हें काफी दर्द भी होता है। इस बीमारी के कारण वह एक ही जगह पर ज़्यादा देर तक बैठ नहीं पाती। हमेशा फिट दिखने वाली अनुष्का को डॉक्टर ने बेड रेस्ट के लिए कहा है, लेकिन वो काम को लेकर इतनी गंभीर हैं कि बीमारी के बाद भी अपनी फिल्म सुई-धागा के प्रमोशन के लिए शहर-शहर घूम रही हैं।
क्या है बल्जिंग डिस्क बीमारी?
बल्जिंग डिस्क बीमारी इंटेंसिव फिजियोथैरेपी की वजह से होती है। इस रोग में शरीर के प्रभावित हिस्से में काफी दर्द होता है और ये दर्द तब और बढ़ जाता है जब इंसान एक जगह काफी देर के लिए या बैठा रहता है या फिर काफी देर तक खड़ा रहता है।
अनुष्का बीमारी का इलाज करवा रही हैं और इसे ठीक होने में 3 से 4 हफ्ते का समय लग सकता है। बताया गया है कि तकलीफ के बावजूद अनुष्का फिल्म सुई-धागा के प्रमोशन में जुटी हैं और प्लान के मुताबिक लगातार शोज पर जा रही हैं। वह नहीं चाहती हैं कि उनकी वजह से फिल्म की मार्केटिंग पर किसी तरह का असर पड़े।
काम को लेकर यह समर्पण तो अच्छा है, लेकिन सेहत ज्यादा जरूरी है। इसके बावजूद अनुष्का शर्मा लगातार काम कर रही हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सई-धागा 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं।