जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ इन दिनों फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माए गए इस गाने का रीमेक लोगों को पसंद आया है। इस मशहूर गाने के नए वर्जन में ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने कमाल का डांस किया है। उनका बेली डांस इस गाने का सबसे कैची पॉइंट है।
Advertisement
यह गाना रिलीज़ होने के साथ ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया। यूट्यूब पर भी इस गाने का खुमार छाया हुआ है। डांसर्स इस गाने पर अपने डांसिंग मूव्स अपलोड कर रहे हैं।
ऐसी ही एक डांसर की विडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस लड़की ने दिलबर-दिलबर गाने पर ऐसा डांस किया कि आप भी कह उठेंगे वाह ! क्या बात है, बहुत बढ़िया।
Advertisement
Aishu नाम के यूट्यूब चैनल पर इस लड़की का यह डांस विडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे।
बेली डांस की जब भी बात होती है तो छरहरी काया वाली दुबली-पतली लड़कियों को ही याद किया जाता है, लेकिन इस लड़की ने अपने बेली डांस से सबके मुंह पर ताले मार दिए हैं।
नोरा फतेही की तरह ही यह लडकी बेली डांस करती नजर आ रही है। यकीनन इनका यह विडियो देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।
यहां देखें विडियो:
Advertisement