पाकिस्तान का नाम सुनते ही, आपको कुछ अलग सा अहसास होगा। जी हां, दुनिया के खतरनाक देशों में पाकिस्तान का नाम शुमार है।
आतंकवाद सहित कई अन्य समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान अपने खतरनाक पुलों के लिए भी जाना जाता है। इन पुलों को पार करना बेहद मुश्किल काम है। इसके बावजूद लोग जान हथेली पर रखकर इसे पार करते हैं।
1. हुसैनी ब्रिज
सबसे खतरनाक ब्रिज की सूची में हुसैनी ब्रिज का नाम सबसे पहले आता है। यह ब्रिज पाकिस्तान के उत्तरी इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बना हैं। इसे लकड़ी के पटलों को जोड़कर बनाया गया है।
2. टार्जन ब्रिज
टार्जन ब्रिज काफी खतरनाक ब्रिज है। इसे पार करना एक चुनौती भरा काम हो सकता है। इसे बनाया गया है कि पाकिस्तान के कुन्हार नदी पर।
3. एस्टोर ब्रिज
एस्टोर ब्रिज पाकिस्तान के अस्टोर वैली में है। इसे लकड़ी और लोहे के वायर से बनाया गया है।
4. दिओसाई ब्रिज
दिओसाई ब्रिज भी काफी खतरनाक ब्रिज हैं। इस ब्रिज को केबल और डोरी से खडा किया गया हैं। दिओसाई ब्रिज को बारा पानी ब्रिज के नाम से जाना जाता हैं।
5. दनयोर ब्रिज
यह एक बेहद पुराना ब्रिज है। इसे जिला प्रशासन ने असुरक्षित घोषित कर रखा है। यह पुल गिलगित और डेनयोर कों जोड़ता है। इसे पाकिस्तान का सबसे लंबा पुल भी कहा जाता है। यह करीब 50 साल पुराना हैं।
6. वायर्ड ब्रिज
वायर्ड ब्रिज भी खतरनाक ब्रिज में से एक हैं। यह स्थित है पाकिस्तान के स्वात वैली में।
7. हैंगिंग ब्रिज
हैंगिंग ब्रिज पाकिस्तान में स्कार्दु के पास सिंधु नदी पर बनाया गया हैं, जों काफी खतरनाक हैं।
8. कुन्हार रिवर ब्रिज
पाकिस्तान में कुन्हार नदी पर बनाया गया यह ब्रिज कों कुन्हार रिवर ब्रिज के नाम से जाना जाता हैं। यह खूबसूरत, लेकिन खतरनाक है।
9. घिजर रिवर ब्रिज
घिजर नदी पर बने इस ब्रिज को घिजर रिवर ब्रिज के नाम से कहते हैं।
10. चिलास ब्रिज
चिलास ब्रिज पाकिस्तान के गिलगिट बलिस्टान में स्थित है।